उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की बाइक के साथ चंदौली के 3 शातिर चोर गिरफ्तार

सुकृत चौकी पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए आरोपी, भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफसोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुकृत चौकी पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी पड़ोसी जनपद चंदौली के निवासी बताए जा रहे हैं।

​पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले भर में वाहन चोरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में थी। इसी दौरान सुकृत चौकी प्रभारी रविकान्त मिश्रा की टीम ने तीनों युवकों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।

चंदौली के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल

​पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रोहित कुमार यादव (20 वर्ष), संजय यादव (19 वर्ष) और सत्यम (20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों अभियुक्त ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

​पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज थाने में मु.अ.सं. 71/2026 के तहत धारा 303(2) और 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रविकान्त मिश्रा के साथ हेड कांस्टेबल उदयभान यादव, भरत यादव, अखिलेश कुमार वर्मा और पीआरवी 3089 के जवान जगतपति मिश्र व आदेश मिश्र (चालक) शामिल रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले