हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची - ओबरा तहसील पर आदिवासियों का 'हल्ला बोल', वन विभाग और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप - शिक्षा के नाम पर 'लूट' के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, तहसील दिवस में सौंपा ज्ञापन - घायल हूं, इसलिए घातक हूं - Raghav Chadha - मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: सोनभद्र में भी मजबूत होगा 'सिविल डिफेंस' का सुरक्षा कवचहैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची - ओबरा तहसील पर आदिवासियों का 'हल्ला बोल', वन विभाग और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप - शिक्षा के नाम पर 'लूट' के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, तहसील दिवस में सौंपा ज्ञापन - घायल हूं, इसलिए घातक हूं - Raghav Chadha - मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: सोनभद्र में भी मजबूत होगा 'सिविल डिफेंस' का सुरक्षा कवच

सोनभद्र: 77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में गूँजा शौर्य, 75 पुलिसकर्मी ‘सम्मान’ से नवाजे गए

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड ने किया ध्वजारोहण; परेड की भव्यता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, January 27, 2026

रॉबर्ट्सगंज/चुर्क (सोनभद्र):

जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री संजीव कुमार गोंड ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर अनुशासन और शौर्य का बेजोड़ संगम रैतिक परेड के रूप में देखने को मिला।

रैतिक परेड का हुआ भव्य निरीक्षण

​ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा और परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी श्री अमित कुमार के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों के अनुशासन की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सोनभद्र पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनसेवा में भी मिसाल पेश कर रही है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

संविधान की शपथ और स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ

​पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसामान्य को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और संविधान के प्रति अटूट निष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों में जोश भर दिया।

उत्कृष्ट सेवा के लिए 75 पुलिसकर्मियों का बढ़ा मान

​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा। जनसेवा और सराहनीय कार्यों के लिए जनपद के 75 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से:

  • अधिकारी: क्षेत्राधिकारी श्री रणधीर मिश्रा, निरीक्षक कमलेश पाल, थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय (पिपरी), अविनाश कुमार सिंह (जुगैल), अखिलेश कुमार मिश्रा (चोपन)।
  • सब-इंस्पेक्टर: सुक्खू राम, सुरेन्द्र सिंह (हिन्दुआरी चौकी), जितेन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया), अवधेश सिंह और सदरूज्जमा सिद्दीकी।
  • ​इसके अलावा 24 मुख्य आरक्षी, 6 महिला आरक्षी, 33 आरक्षी और 3 होमगार्ड को भी पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही ग्राम प्रहरियों और समाजसेवियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

जिले के आला अधिकारी रहे मौजूद

​इस गौरवमयी समारोह में जनपद न्यायाधीश श्री राम सुलीन सिंह, जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले