भगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर मुरादाबाद में गूंजे जयकारे, हजारों की भीड़ के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा - प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल - डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्रभगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर मुरादाबाद में गूंजे जयकारे, हजारों की भीड़ के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा - प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल - डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

गणतंत्र दिवस पर पत्रकार विनोद सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों व शिक्षकों को किया सम्मानित

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, January 27, 2026

रोहित कुमार कुशवाहा

खुटार/शाहजहांपुर। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर खुटार के सरस्वती शिशु मंदिर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।कार्यक्रम के समापन पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति देने पर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र खुटार की आवाज के प्रधान संपादक विनोद कुमार सिंह व उप सम्पादक घनश्याम गुप्ता ने ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित के द्वारा बच्चों शील्ड प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

उसके बाद हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र खुटार की आवाज के प्रधान संपादक विनोद कुमार सिंह व उप सम्पादक घनश्याम गुप्ता ने तरुण दीक्षित प्रधान ग्राम पंचायत सिल्हुआ, पत्रकार राहुल शुक्ला,कुलदीप सिंह,व समाज सेवी सीतेश तिवारी के साथ विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने के लिए विद्यालय के शिक्षक नीरज मिश्रा प्रधानाचार्य,नितिन मिश्रा कार्यलय प्रभारी,रामहेत भारती, सौरभ त्रिवेदी,वीरपाल,सहित समस्त शिक्षक गणों के प्रशस्ति पत्र व पेन और डायरी देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कृष्ण मुरारी शुक्ला, अवधेश सिंह अध्यक्ष, ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया।इस अवसर पर डॉ ओमप्रकाश गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष देव पटेल,भाजपा नेत्री रोशनी बाल्मीकि, हरिओम मिश्रा, रामप्रकाश मिश्रा पुजारी,श्रीकांत मिश्रा, डॉ राधेश्याम, अनूप गुप्ता,साहिल गर्ग,शिवम रस्तोगी,रामप्रकाश मिश्रा सुआ समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले