उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहाउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल - "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ ‌‌ - शासन आपके द्वार’: महलोई में शुरू हुआ ग्रामीण सचिवालय, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा - स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते : श्री राजेश अग्रवाल - तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर शराबी युवक को बचायासिपाही की बहादुरी को ग्रामीणों से सराहा

गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट: सोनभद्र में LIU ने रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया चेकिंग अभियान

रॉबर्ट्सगंज से ओबरा डैम तक संदिग्धों की तलाश, सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर बढ़ाई गई निगरानी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए रविवार को एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने जनपद के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और संवेदनशील स्थलों पर जाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहनता से पड़ताल की।

प्रमुख स्थलों पर सघन तलाशी

अभियान के दौरान एलआईयू टीम ने रॉबर्ट्सगंज और चोपन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग की और उनसे पूछताछ की। इसके साथ ही रॉबर्ट्सगंज बस स्टैंड, ओबरा डैम और जनपद के भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर भी विशेष सतर्कता बरती गई। टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर लावारिस वस्तुओं की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।

सुरक्षा घेरा किया गया मजबूत

इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय या असामाजिक गतिविधियों को रोकना है। एलआईयू टीम स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर सूचनाएं साझा कर रही है, ताकि आमजन को एक सुरक्षित और निर्भय वातावरण मिल सके।

जनता से सहयोग की अपील

सोनभद्र पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले