अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

नारी सुरक्षा केवल अभियान नहीं, सोनभद्र पुलिस का संकल्प है: मिशन शक्ति 5.0

सोनभद्र पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों और बाजारों में चलाया व्यापक जागरूकता अभियान, महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

​अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत रविवार को सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर संवाद कर सुरक्षा और सतर्कता का संदेश दिया।

​साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों पर जोर

क्षेत्राधिकारी यातायात एवं मिशन शक्ति 5.0 की सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, साइबर ठगी के नए तरीके, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

​सावधान: संदिग्ध लिंक और ओटीपी न करें साझा

पुलिस टीमों ने विशेष रूप से साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए बताया कि अपराधी अक्सर डर या लालच का सहारा लेते हैं। अपील की गई कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई।

​कठोर कार्रवाई की चेतावनी

अभियान के दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं या बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ या उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस तत्काल और कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी। पुलिस ने जनता को भरोसा दिलाया कि यह अभियान केवल औपचारिक नहीं, बल्कि नारी सुरक्षा के प्रति उनका निरंतर संकल्प है।

​आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉल:

  • ​112: आपातकालीन सेवा
  • ​1090/1091: महिला पावर लाइन
  • ​1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन
  • ​181: महिला हेल्पलाइन
  • ​1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले