सरसाव(अंजू प्रताप)। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पिता के निधन के उपरांत आयोजित रस्म तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सरसावा पहुंचे। उपमुख्यमंत्री अपराह्न तीन बजकर अठारह मिनट पर सरकारी विमान से एयरफोर्स स्टेशन के हेलीपैड पर उतरे। यहां से वह कार द्वारा हाईवे मार्ग से देवबंद के लिए रवाना हुए। देवबंद में शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त करने के बाद उपमुख्यमंत्री शाम पांच बजकर पैंतीस मिनट पर पुनः कार से एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे और हेलीपैड से सरकारी विमान द्वारा प्रस्थान किया।
उपमुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को बैरिकेड्स लगाकर नियंत्रित किया गया, जिससे कुछ समय के लिए मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को सुचारू बनाए।







