मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी - नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायलमौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी - नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अक्छोर मोड़ से दो वांछितों को किया गिरफ्तार, बीएनएस की धाराओं में थे फरार

घेराबंदी कर दबोचे गए शातिर: भागने की कोशिश हुई नाकाम, अक्छोर मोड़ पर पुलिस ने दिखाया दम

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, January 19, 2026

रॉबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ(सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में फरार चल रहे थे।

अक्छोर मोड़ के पास हुई गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब 2:10 बजे अक्छोर मोड़ के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने मु0अ0सं0–38/2026 धारा 70(1) और 115(2) बीएनएस में वांछित चल रहे शशिकान्त उर्फ छोटू चौहान (21 वर्ष) और रामनाथ उर्फ नथवा उर्फ लेदरा (45 वर्ष) को दबोच लिया। दोनों अभियुक्त रॉबर्ट्सगंज के ग्राम अक्छोर के ही रहने वाले हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक धर्मनारायण भार्गव और आरक्षी रूपेश कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछितों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले