मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी - नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायलमौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी - नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे - अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी 'मच्छर' ढेर, पैर में गोली लगने से घायल

सोनभद्र: पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, बढ़ौली चौराहे के पास से हुई गिरफ्तारी

रायपुर के ग्राम पड़री का निवासी है अभियुक्त अनिल; प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा की टीम ने की कार्रवाई, लंबे समय से चल रहा था फरार।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, January 18, 2026

राबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र (17 जनवरी, 2026): जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत राबर्ट्सगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बढ़ौली चौराहे पर पुलिस ने बिछाया जाल

​पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बढ़ौली चौराहे के पास घेराबंदी की और अभियुक्त अनिल कुमार को धर दबोचा।

पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज था मामला

​गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार (20 वर्ष), पुत्र राजकुमार उर्फ दादे जायसवाल, जनपद के थाना रायपुर अंतर्गत ग्राम पड़री का निवासी है। उसके विरुद्ध थाना राबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0–31/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 87 और 3/4(2) पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के अंतर्गत गंभीर मामला पंजीकृत था। वह काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा था।

विधिक कार्यवाही के बाद भेजा गया जेल

​गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा और उप-निरीक्षक आशंकर यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी के इस सख्त अभियान से अपराधियों में खौफ का माहौल है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले