सोनभद्र: मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप, बिना डिग्री के अस्पताल चलाने को संरक्षण देने का मामला गर्माया - थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की 50 मीटर केबल तार (कॉपर) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार- - थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला का भेष बनाकर हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का ₹10,000 का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद- - शोक समाचार: जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह मौर्य का निधन, पार्टी में शोक की लहर - सोनभद्र पुलिस में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर गाज, चार थाना प्रभारी लाइनहाजिरसोनभद्र: मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप, बिना डिग्री के अस्पताल चलाने को संरक्षण देने का मामला गर्माया - थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की 50 मीटर केबल तार (कॉपर) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार- - थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला का भेष बनाकर हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का ₹10,000 का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद- - शोक समाचार: जन अधिकार पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह मौर्य का निधन, पार्टी में शोक की लहर - सोनभद्र पुलिस में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर गाज, चार थाना प्रभारी लाइनहाजिर

सोनभद्र: मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप, बिना डिग्री के अस्पताल चलाने को संरक्षण देने का मामला गर्माया

बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल पर कार्रवाई न होने से जनमानस में रोष, 'जनसुनवाई' पोर्टल पर हुई शिकायत

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 14, 2026

रॉबर्ट्सगंज,अमान खान ब्यूरो चीफ (सोनभद्र)। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। लोढ़ी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार के ‘जनसुनवाई’ पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. पी.के. राय और उनके सहयोगी नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिना डिग्री के चल रहा अस्पताल
शिकायतकर्ता के अनुसार, वैनी मोड़ पर डॉ. मनीष नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी वैध डिग्री और बिना पंजीकरण (Registration) के एक अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि इस अवैध अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

साक्ष्य देने के बाद भी अधिकारी मौन
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानीय जनता द्वारा सैकड़ों बार शिकायतें की गईं और स्वयं संस्था द्वारा अस्पताल के विरुद्ध प्रमाणित फोटो व वीडियो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए गए। इसके बावजूद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल रखा है।

भ्रष्टाचार और लापरवाही की श्रेणी में शिकायत दर्ज
इस मामले को पोर्टल पर ‘भ्रष्टाचार/वित्तीय अनियमितता और कार्यों में लापरवाही’ की श्रेणी में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों से आग्रह किया है कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को तुरंत रोका जाए और संबंधित दोषी अधिकारियों व अवैध अस्पताल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रमुख बिंदु:
•​ सन्दर्भ संख्या: 40020026000436

•​ शिकायतकर्ता: कृष्ण कुमार मिश्रा, ग्राम- लोढ़ी (सोनभद्र)।

•​ आरोपी: स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अवैध अस्पताल संचालक।

•​ स्थान: वैनी मोड़, रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले