अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

सेवा, संवेदना और श्रद्धा का संगम: स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति में 600 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

"पुण्यतिथि पर मानवता की मिसाल: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को मिला गर्माहट का सहारा"

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 14, 2026

दुद्धी, अमान खान ब्यूरो चीफ (सोनभद्र)। कड़ाके की ठंड के बीच मानवता, करुणा और सामाजिक दायित्व की एक मिसाल आज 13 जनवरी 2026 को ग्राम बघांडू में देखने को मिली। लल्लन प्रसाद शिक्षण संस्थान के पावन प्रांगण में आयोजित कंबल वितरण समारोह की शुरुआत दुद्धी के पूर्व विधायक माननीय स्व. विजय सिंह गोंड को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि सभा से की गई। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को नमन किया।

इसके पश्चात गरीबों, असहायों, दिव्यांगों एवं बुजुर्गों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से 600 कंबलों का वितरण किया गया। यह आयोजन जिला पंचायत सदस्य बघांडू जुबेर आलम के संयोजन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिन्होंने स्व. विजय सिंह गोंड की स्मृति को जनसेवा से जोड़ते हुए इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बघांडू अब्दुल्ला अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से हरिहर यादव, राजू शर्मा, राकेश अग्रहरी, सलीम भाई, जाकिर अंसारी, अमृतलाल गोंड, बिहारी लाल भुइयां, रामगोविन्द (बीडीसी), बरफी लाल पनिका, मुश्ताक उर्फ बुटानी, गुलाब सिंह, दसई विश्वकर्मा, राजू भुइंया, संतोष धरिकार, रामधनी धरिकारी, फूलवंती देवी, दुर्गावती देवी, प्रमिला देवी के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. विजय सिंह गोंड गरीबों और वंचितों की आवाज थे। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और सेवा भाव को समर्पित रहा। आज उनके नाम पर किया गया यह कंबल वितरण वास्तव में उनकी विचारधारा को जीवंत रखने का सशक्त प्रयास है।

आयोजक जुबेर आलम ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
समारोह के अंत में जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखाई दी संतुष्टि और मुस्कान ने इस आयोजन को सार्थक बना दिया।

यह कार्यक्रम न केवल ठंड से राहत देने वाला साबित हुआ, बल्कि सेवा, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश भी छोड़ गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले