नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित - भाजपा सरकार के 9 साल पर सपा का विरोध प्रदर्शननरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल को 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे - घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा हुआ चोरी, कार्यवाही को भटक रहा बुजुर्ग - राबर्ट्सगंज में सजेगी कव्वाली की महफिल: उर्स हजरत अब्दुर्रहीम शाह बाबा का सालाना जलसा 13 को - हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित - भाजपा सरकार के 9 साल पर सपा का विरोध प्रदर्शन

दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता, गोवंश तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में वाहन से 02 राशि गाय एवं 01 राशि बछिया बरामद की गई, जिन्हें क्रूरतापूर्वक लादा गया था

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, January 9, 2026

Dudhiya police gets big success, two accused arrested for cow smuggling

दुद्धी,अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। थाना दुद्धी पुलिस ने गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से लादकर झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा झारखंड बॉर्डर रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या UP70QT 4205 को रोका गया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर समय करीब 23:10 बजे पकड़ लिया गया।

पुलिस जांच में वाहन से 02 राशि गाय एवं 01 राशि बछिया बरामद की गई, जिन्हें क्रूरतापूर्वक लादा गया था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम
1- सुंदर भारती पुत्र स्व. लालमणि भारती, निवासी ग्राम बिलारी, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज, उम्र 22 वर्ष
2- लक्कू यादव पुत्र कमलेश कुमार, निवासी ग्राम भेलसी, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज, उम्र 20 वर्ष
बताए।
बरामद गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित निकालकर चारा-पानी की व्यवस्था की गई तथा वाहन को कब्जे में ले लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 07/2026 धारा 3/5A/8 गोवंश निवारण अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना दुद्धी पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोवंश तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले