दुद्धी (सोनभद्र) अमान खान, ब्यूरो चीफ। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। भभुआ और मऊ के बीच खेले गए इस मैच में हार-जीत का फैसला अंतिम ओवर की आखिरी गेंदों पर हुआ, जहाँ भभुआ ने मऊ को महज 3 रन से परास्त कर जीत का परचम लहराया।
भभुआ ने खड़ा किया 207 रनों का विशाल लक्ष्य
मैच की शुरुआत में मऊ के कप्तान अरुण सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भभुआ की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 207 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
भभुआ की ओर से प्रशांत ने 52 रन की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली।
अभिषेक (37), अनुभव (28) और शक्ति (25) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मऊ की तरफ से विवेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अर्जुन को 2 सफलताएं मिलीं।
मऊ का पलटवार: मनोजीत की जुझारू पारी रही अधूरी
208 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम ने डटकर मुकाबला किया। सलामी बल्लेबाज मनोजीत ने 59 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुँचाया। कुलदीप के 40 रन और शिवम के नाबाद 32 रनों के बावजूद टीम निर्धारित 20 ओवर में लक्ष्य से सिर्फ 3 रन पीछे रह गई।
भभुआ के गेंदबाज दीपक और अनुराग ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए और मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया।
सम्मान और कल का मुकाबला
शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भभुआ के अनुभव को ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। मैच का सफल संचालन अंपायर विवेक अवस्थी और कमेंटेटर राजन राय ने किया।
कल का रोमांच: आयोजन समिति ने बताया कि कल, 9 जनवरी 2026 को रॉबर्ट्सगंज और अयोध्या की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला खेला जाएगा।







