न्याय की लड़ाई में पीड़ित के साथ खड़े हुए दीपांकर मिश्रा एडवोकेट, की नि:शुल्क पैरवी - "या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधानन्याय की लड़ाई में पीड़ित के साथ खड़े हुए दीपांकर मिश्रा एडवोकेट, की नि:शुल्क पैरवी - "या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

​मानक के विपरीत सड़क निर्माण पर खेमपुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जमकर किया प्रदर्शन

​ पीडब्ल्यूडी के कार्य पर उठे सवाल, बिना साफ-सफाई के ही बिछाई जा रही गिट्टी, जांच और गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 7, 2026

Khempur villagers protested against the construction of a road that was not standard.

​कोन,सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)। विकास खंड कोन के ग्राम खेमपुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। गुणवत्ता से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और काम रुकवाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

​सरकारी धन की बर्बादी का आरोप
ग्रामीणों के अनुसार, खेमपुर में लगभग 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क बनाने से पहले न तो झाड़ियों की सफाई की गई और न ही उचित आधार (बेस) तैयार किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मानकों की अनदेखी कर बनाई जा रही यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी, जिससे सीधे तौर पर सरकारी धन की बर्बादी होगी।

​ प्रदर्शन में दिग्गज रहे शामिल
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव ने कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक निर्माण कार्य मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से शुरू नहीं होता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर आकर गुणवत्ता जांचने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

​ये रहे मौजूद मौके पर नारेबाजी के दौरान शशि शेखर, राजू सिंह, अजय सिंह, विपिन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वर्तमान में सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन के सख्त रुख का इंतजार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले