अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

​SBA चुनाव: सभी पर्चे वैध, चार पदों के लिए 15 योद्धा मैदान में

​ मुख्य चुनाव अधिकारी ने 18 अधिवक्ताओं को सहायक निर्वाचन अधिकारी किया नियुक्त, 13 जनवरी को वोटिंग और 14 को घोषित होंगे परिणाम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 7, 2026

SBA elections: All nominations valid, 15 candidates contest for four posts

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन (SBA) के निर्वाचन सत्र 2026-27 की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया, जिससे अब चुनावी मुकाबला पूरी तरह साफ हो गया है।

​मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह (एडवोकेट) ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए 18 अनुभवी अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

​ इन पदों पर होगा कड़ा मुकाबला
​एसोसिएशन के केवल चार प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया जाएगा, जिसमें कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं:

​ अध्यक्ष पद (6 प्रत्याशी): अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, उमेश कुमार मिश्रा, हेमनाथ द्विवेदी, रमेश प्रसाद चौबे, लालता प्रसाद पांडेय व शेषनारायण दीक्षित।

महामंत्री पद (4 प्रत्याशी): अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्रा, योगेश कुमार द्विवेदी व सुरेश कुमार पाठक।

कोषाध्यक्ष पद (3 प्रत्याशी): प्रदीप कुमार सिंह पटेल, वंशीधर पांडेय व सुधी नारायण देव पांडेय।

​ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद (2 प्रत्याशी): अजय कुमार द्विवेदी व गोविंद प्रसाद मिश्र।

​ चुनावी टीम की घोषणा
​चुनाव संपन्न कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में विजय प्रकाश पांडेय, रणाछोर प्रसाद पांडेय, कुशकान्त, रविंद्र नाथ पाठक, विनोद कुमार शुक्ला, विमल प्रकाश शुक्ला, अनिरुद्ध सोनी, आनंद ओझा, प्रदीप कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आशीष कुमार पाठक, बृजकिशोर सिंह, अनूप कुमार पांडेय, अवधेश कुमार मिश्र, अंकित सिंह गौतम, अनिल कुमार पांडेय, संदीप कुमार पांडेय व संजय पांडेय (सभी एडवोकेट) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​ महत्वपूर्ण तिथियां
​मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 13 जनवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अगले दिन यानी 14 जनवरी को मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर विजयी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

​ फोटो कैप्शन: सुरेश सिंह एडवोकेट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र बार एसोसिएशन।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले