कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेलकैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेल

​ रक्तदान महादान: सोनभद्र बार एसोसिएशन परिसर में 9 जनवरी को लगेगा शिविर

​उत्सव ट्रस्ट और बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन, मुख्य ट्रस्टी आशीष पाठक ने आमजन से की स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 7, 2026

Blood donation is a great donation: A camp will be organised on January 9 at the Sonbhadra Bar Association premises.

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जनपद में रक्त की कमी को दूर करने और मानवीय सेवा के उद्देश्य से ‘उत्सव ट्रस्ट’ एवं ‘सोनभद्र बार एसोसिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 जनवरी को एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सोनभद्र बार एसोसिएशन परिसर में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।

​चिकित्सा टीम रहेगी मौजूद
उत्सव ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आशीष कुमार पाठक (एडवोकेट) ने बताया कि रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र के प्रभारी रक्त केंद्र द्वारा मोबाइल वैन (VCTV) भेजी जाएगी। चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम जैश के नेतृत्व में स्टाफ नर्स सरोजा देवी, काउंसलर डॉ. रवींद्र प्रसाद, एलटी अभय कुमार व अखिलेश सिंह और दिनेश केशरी की टीम पूर्वाह्न 11:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुँच जाएगी।

​ समाज के हर वर्ग से सहभागिता की अपील
आशीष कुमार पाठक ने अधिवक्ताओं, वादकारियों, कचहरी के कर्मचारियों, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है, इसलिए स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान करें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले