कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेलकैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू - सोनभद्र: अवैध अस्पतालों पर मेहरबानी या मजबूरी? स्वास्थ्य विभाग की 'कागजी' कार्रवाई पर उठे सवाल - RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की सक्रियता: डीएम कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग से माँगा जवाब - विकास खण्ड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का ब्लांक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। - विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति हुई या फिर पर्दे के पीछे हुआ कोई बड़ा खेल

खेल मैदान से उठा संगठन का शंखनाद, सनातन एकता के जयघोष के बीच भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न

विधिवत उद्घाटन और मातृशक्ति की सहभागिता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, January 6, 2026

The organization's clarion call rose from the sports field, a grand Hindu conference concluded amid chants of eternal unity.

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया) । थाना क्षेत्र अंतर्गत बुटबेढवा ग्राम पंचायत स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के विशाल खेल मैदान में बुधवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। दोपहर लगभग 2 बजे जैसे ही सम्मेलन की शुरुआत हुई, पूरा परिसर भारत माता की जय, गौ माता की जय और संगठन में शक्ति है जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के साथ महिला शक्ति की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।

हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ से पूर्व भारत माता के विशाल चित्र पर विधिवत धूप-दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान, मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश-बिहार-झारखंड इतिहास संकलन प्रमुख डॉ. सुरेश प्रसाद एवं ग्राम प्रधान तारा देवी ने कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद मंच से वक्ताओं ने सनातन धर्म, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर विस्तार से अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन अत्यंत सौभाग्यशाली है, जब हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज आपसी भाईचारे और एकता के सूत्र में नहीं बंधेगा, तब तक न तो समाज सशक्त होगा और न ही राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। संगठन और एकजुटता से ही हिंदू समाज तथा हिंदुस्तान का मस्तक ऊंचा रह सकता है।

मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश प्रसाद ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मूल उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। हिंदू धर्म अनादि काल से चला आ रहा है और यही सनातन परंपरा विश्व को सुख, शांति और सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पंथ और विचारधाराएं सनातन परंपरा से ही निकली हैं। डॉ. प्रसाद ने हिंदू समाज से आह्वान किया कि प्रत्येक परिवार अपने घर में गौ माता का पालन करे, तुलसी का पौधा लगाए तथा गंगाजल अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि एकजुट रहना ही हम सभी का परम कर्तव्य है।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश सिंह गोंड (सह खंड कार्यवाह), महेंद्र गुप्ता (मंडल कार्यवाह) उपस्थित रहे। इसके अलावा मनोज जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, राजाराम प्रसाद, नंदकिशोर गुप्ता, पंकज जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, संजीत गुप्ता, अमन जायसवाल, ओम प्रकाश, मनीष मद्धेशिया, राकेश सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात क्षेत्र के समाजसेवी दीपक गुप्ता की ओर से हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले