धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवसधरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी - सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस

प्रेमिका से रात में मिल रहा था प्रेमी, गांववालों ने पकड़ करा दी शादी!

दुल्हन बोली- कोई हमें जुदा नहीं कर पाएगा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 15, 2025

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से पकड़ौआ विवाह का एक और मामला सामने आया है। शनिवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गांव के पास स्थित मंदिर में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी गई। यह घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर अंतर्गत ज्योतिपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने प्रेमी को रात के समय मिलने के लिए बुलाया था। दोनों की मुलाकात के दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। इसके बाद गांववालों ने लड़का-लड़की को पकड़ लिया और मंदिर के एक कमरे में बंद कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पहले इनकार, फिर शादी…पांच महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
घटना की सूचना मिलने पर गांव के बुजुर्गों के कहने पर युवक के परिजनों को बुलाया गया। शुरुआत में लड़के के परिवार ने शादी से इनकार किया, लेकिन ग्रामीणों के दबाव के आगे वे मान गए। इसके बाद रात में ही मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी गई। प्रेमी राजीव कुमार ने बताया कि वह और पूजा पिछले पांच महीनों से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के घर आधा किलोमीटर के दायरे में हैं। राजीव के मुताबिक, कॉलेज आते-जाते समय दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद बातचीत बढ़ी और रिश्ता गहरा हो गया।

शिव मंदिर में होती थी दोनों की मुलाकात
दोनों की मुलाकात अक्सर युवती के घर के पास स्थित एक शिव मंदिर में होती थी। यहां रोज शिव चर्चा होती थी, इसी बहाने युवती घर से निकलती थी। शनिवार को भी वह मां से शिव चर्चा में जाने की बात कहकर निकली और प्रेमी को फोन कर बुलाया।


खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले