बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

“वेद-कथा, भजन और प्रवचन”का दूसरा दिन

वेद पढ़ने-सुनने और आचरण से धर्म, अर्थ, काम और मौक्ष की प्राप्ति : डॉ.वेदालंकार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 30, 2025

Second day of "Veda Katha, Bhajan and Discourse"

सहारनपुर। डॉ कपिल देव शर्मा वेदालंकार ने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए वेद पढ़े सुने और उसके अनुसार आचरण करें, इसी से जीवन के साथ-साथ देश और समाज का उत्थान होगा। सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित आर्य समाज के तत्वाधान में चल रहे “तीन दिवसीय वेद-कथा, भजन और प्रवचन” कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः काल की पावन वेला में विश्व कल्याण के लिए वायु प्रदूषण को दूर करने के लिए बृहद यज्ञ किया गया।

यज्ञ के ब्रह्मा डॉक्टर कपिल देव शर्मा वेदालंकार ने शारीरिक मानसिक आत्मिक सामाजिक उन्नति को बढ़ाने के लिए यज्ञ करने की प्रेरणा दी। डॉ कपिल देव शर्मा वेदालंकार ने धर्म, अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए वेद को पढ़ने सुनने और उसके अनुसार आचरण करने का आह्वान किया और कहा कि महर्षि देव दयानंद के उपकारों को मानकर हम अपने जीवन का विशेष उत्थान कर सकते हैं। वैदिक विदुषी आचार्या मैत्रेयी आर्या ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए माता-पिता को अच्छे विचारों को धारण करने की प्रेरणा दी साथ ही भौतिकवाद से प्रभाव से बचने के लिए संध्या उपासना भजन करने की प्रेरणा दी।

आर्य जगत की प्रसिद्ध भजनोपदेशिका कविता आर्या नेदेशभक्ति और प्रभु भक्ति के मधुर भजनों से आर्य जनता को मंत्र मुग्ध कर दिया । उन्होंने देशभक्ति भगत सिंह को कई भजन समर्पित किए ।हमें अपने महान पुरुषों के बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए अपने बालकों को महान पुरुषों के जीवन चरित्र से जोड़ना चाहिए यह प्रेरणा भी उन्होंने हमें दी।
इस दौरान मुख्य रूप से महावीर आर्य संरक्षक राजेंद्र सिंह चौहान, प्रधान सतपाल चौहान ,उप प्रधान सतीश कुमार त्यागी, मंत्री अंकित सैनी ,उप मंत्री आदित्य कुमार सैनी ,उप मंत्री अजय कुमार कंसल ,कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश रोहिला, वीरेंद्र कुमार तोमर, विजय कुमार अग्रवाल, गुलशन कुमार नरूला एडवोकेट, धर्मवीर पुंडीर एडवोकेट, सत्येंद्र वर्मा, नितिन कुमार रोहिला एडवोकेट, अनिल चौहान और अनेक गणमान्य व्यक्तिओं ने भाग लिया ।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले