बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Mumbai Breaking: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 24, 2025

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. धर्मेंद्र 89 साल के थे. ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. ध्रमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे. फिर उन्हें घर ले जाया गया था. घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था.

IANS की खबर के मुताबिक, धर्मेंद्र का निधन हो गया है. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा.  

धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है. उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था. 

सांस लेने में हो रही थी परेशानी

धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया था. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. 10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई. उनका पूरा परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा. हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल सभी हॉस्पिटल पहुंचे थे. 

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे ये एक्टर्स
वहीं सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे.

धर्मेंद्र का 65 साल का लंबा करियर
उन्होंने 1960 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की. वो “दिल भी तेरा हम भी तेरे” में दिखे थे. इसके बाद वो 1961 की फिल्म “बॉय फ्रेंड” में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए. धर्मेंद्र 65 साल एक्टिंग में एक्टिव रहे. उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. उन्होंने शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973)  जैसी फिल्में की हैं. 

चर्चा में रहा था धर्मेंद्र का किस
2023 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनके कैरेक्टर की काफी चर्चा रही. उन्होंने इस फिल्म में शबाना आजमी को किस किया था, जो कि खबरों में रहा था. इसके अलावा वो तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए. ये फिल्म 2024 को रिलीज हुई.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे. उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी. वो फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार अदा करने वाले हैं. ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले