नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (CSPOC) का उद्घाटन किया - शेयर बाज़ार में एंट्री को तैयार शैडोफैक्स - द्रौपदी मुर्मु गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - सोनभद्र: मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप, बिना डिग्री के अस्पताल चलाने को संरक्षण देने का मामला गर्माया - थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की 50 मीटर केबल तार (कॉपर) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार-नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (CSPOC) का उद्घाटन किया - शेयर बाज़ार में एंट्री को तैयार शैडोफैक्स - द्रौपदी मुर्मु गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - सोनभद्र: मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप, बिना डिग्री के अस्पताल चलाने को संरक्षण देने का मामला गर्माया - थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की 50 मीटर केबल तार (कॉपर) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

गायत्री मंत्र के जप से प्राण उर्जा सद्बुद्धि एवं सद्ज्ञान की प्राप्ति होती है : डॉ अरुण जयसवाल

गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को व्यक्तित्व परिष्कार सत्र का आयोजन किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 23, 2025

Chanting the Gayatri Mantra brings vital energy, wisdom and good knowledge: Dr. Arun Jaiswal

अजय कुमार सहरसा

बिहार। गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को व्यक्तित्व परिष्कार सत्र का आयोजन किया गया।व्यक्तित्व परिष्कार सत्र को संबोधित करते हुए डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल ने कहा-गायत्री मंत्र के जप से प्राण उर्जा बढ़ता है।सद्बुद्धि एवं सद्ज्ञान की प्राप्ति होती है।रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।गान ज्ञान एवं ध्यान के महत्व को छात्र/छात्राओं को व्यक्तित्व परिष्कार के कक्षा में बताते हुए उन्होंने कहा-इससे मनमें संतुलन आता है।इससे मस्तिष्क तीक्ष्ण होता है। उन्होंने बताया पढ़ना क्यों जरुरी है।पढ़ाई है जीवन का सौंदर्य तथा जीवन की गहरी समझ हो जाय।गायत्री शक्तिपीठ सहरसा में व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम व्यक्तियों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करता है।

यह कार्यक्रम आत्मविश्वास बढ़ाने में,और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।इस अवसर पर डी सी एल आर स्नेहा कुमारी मुज़फ़्फ़रपुर से आई उपस्थित थी।उन्‍होंने कहा जीवन में संतुलन जरूरी है,यहां का माहौल अलग है।शक्ति का ईस्तेमाल अच्छे काम के लिए करना चाहिए। पटना से आए पंजाब नेशनल बैंक के मेनेजर चांदनी अपने बेटी लोपामुद्रा के उपनयन संस्कार के लिए उपस्थित थी।उन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए कहा-जीवन में सफलता के लिए श्रद्धा और अनुशासन जरूरी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले