बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

सोनू रानी शर्मा बनी पथिक जनशक्ति पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष

महिलाओ की समस्याओं के समाधान के साथ- साथ पथिक जनशक्ति पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 22, 2025

Sonu Rani Sharma became the Metropolitan President of the Women's Wing of Pathik Janshakti Party.

सहारनपुर। पथिक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. विरेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा पथिक जनशक्ति पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष के पद पर श्रीमति सोनू रानी शर्मा को नियुक्त करते हुए उनसे आशा व्यक्त की कि वो महिलाओ की समस्याओं के समाधान के साथ- साथ पथिक जनशक्ति पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।

स्टार पेपर मिल रोड़, हिम्मत नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पथिक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. विरेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण को पथिक जनशक्ति पार्टी का गठन किया गया है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि पथिक जनशक्ति पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष के पद पर श्रीमति सोनू रानी शर्मा को नियुक्त किया गया है। पथिक जनशक्ति पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष
श्रीमति सोनू रानी शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौपी गयी है, उस पर वो पूरी तरह से खरा उतरने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वो महिला उत्पीड़न के खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष श्रीमति सोनू रानी शर्मा ने कहा कि अगर किसी भी महिला की कोई समस्या है तो वो उसका समाधान करने का काम करेगी। इससे पूर्व पथिक जनशक्ति पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पथिक जनशक्ति पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष श्रीमति सोनू रानी शर्मा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजुद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले