बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

 नाबार्ड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर वॉकाथॉन का किया आयोजन

वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

Walkathon flagged off

मुंबई (अनिल बेदाग) : श्री शाजी के. वी., नाबार्ड के अध्यक्ष ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग की थीम “सतर्कता: हमारी साझी जिम्मेदारी” के अनुरूप आयोजित वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सतर्कता एक सामूहिक कर्तव्य है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति और संस्था को मिलकर निभाना चाहिए ताकि नैतिक शासन की नींव को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

नाबार्ड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 (27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक) के उपलक्ष्य में इस वॉकाथॉन का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य ईमानदारी की भावना और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था, जो इस वर्ष की थीम “सतर्कता: हमारी साझी जिम्मेदारी” को साकार करता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले