एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

मिशन शक्ति के तहत सरसावा पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की दी सलाह

सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के दौरान टीम ने एसबीआई, पीएनबी, केनरा बैंक, यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी और पंजाब एंड सिंध बैंक का निरीक्षण किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

Under Mission Shakti, Sarsawa police advised women to be cautious against cyber crimes.

सरसावा(अंजू प्रताप)। पुलिस ने मिशन शक्ति फेज–5 और साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ-साथ महिलाओं को डिजिटल सशक्तिकरण और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। थाना प्रभारी सजीव कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया।

सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के दौरान टीम ने एसबीआई, पीएनबी, केनरा बैंक, यूपी प्रथमा ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी और पंजाब एंड सिंध बैंक का निरीक्षण किया। बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई और उन्हें आवश्यक हिदायत देकर छोड़ा गया।

पुलिस टीम ने नागरिकों को सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की। वहीं महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग जैसी झूठी अफवाहों से सावधान रहने, साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, अनचाहे लिंक और सोशल मीडिया ठगी से बचने के तरीके बताए गए। टीम ने महिलाओं को साइबर शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट की जानकारी दी, साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी बताया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले