पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ की सफलता से IMDb पर छाई श्रद्धा दास

शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ा!

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, October 26, 2025

मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री श्रद्धा दास इन दिनों खुशी और कृतज्ञता के पल जी रही हैं। उनकी वेब सीरीज़ ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ की सफलता ने उन्हें IMDb की ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज’ सूची में चौथे स्थान तक पहुंचा दिया है — जहाँ उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, जाह्नवी कपूर और कियारा आडवाणी जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया।

श्रद्धा ने बताया, “मुझे तो तब पता चला जब मेरे एक दोस्त ने भेजा — 15वें से सीधे चौथे स्थान पर पहुंचना वाकई हैरान करने वाला था!” सीरीज़ में ‘रक्षा’ का किरदार निभाने वाली श्रद्धा ने कहा, “सोचा नहीं था कि यह किरदार मुझे इतना प्यार दिलाएगा। दर्शकों का दिल जीतना ही असली उपलब्धि है।”

दक्षिण से लेकर हिंदी और बंगाली सिनेमा तक अपनी पहचान बनाने वाली श्रद्धा का यह IMDb जंप उनके लंबे संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का शानदार सबूत है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले