स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

नशे के 3 शातिर कारोबारी गिरफ्तार, 2.2 किलो चरस और बुलेट बाइक बरामद

कुंदरकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.220 किलो अवैध चरस, बुलेट बाइक जब्त; हत्या और एनडीपीएस समेत कई मामलों के आरोपी निकले तीनों तस्कर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 28, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद। एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कुंदरकी पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 220 ग्राम अवैध चरस और एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार एसपी ग्रामीण और सीओ बिलारी के पर्यवेक्षण में कुंदरकी पुलिस संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नुरुल्ला वार्ड के रहने वाले 3 युवकों को धर-दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. फैसल पुत्र नवाब
  2. अनस उर्फ अंटा पुत्र मोहम्मद सलीम
  3. सुहैल पुत्र सब्बन
    तीनों ही कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नुरुल्ला वार्ड के निवासी हैं।

पुलिस ने की बरामदगी

तलाशी के दौरान फैसल के कब्जे से 650 ग्राम, अनस के कब्जे से 520 ग्राम और सुहैल के कब्जे से 1050 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। कुल 2220 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने नशे की तस्करी में इस्तेमाल हो रही रॉयल एनफील्ड बुलेट को भी सीज कर दिया। गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार फैसल और सुहैल शातिर किस्म के अपराधी हैं। फैसल के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं सुहैल पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक बृजराज सिंह और उपनिरीक्षक मयंक मलिक के नेतृत्व में कांस्टेबल राजीव, अभय, आकाश, उज्जवल और रोहित की टीम ने अंजाम दिया।

एसपी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले