चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवालचूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी खाक - मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

औरैया पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार

संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई में चोरी के मामले के छह वांछित आरोपी गिरफ्तार

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 1, 2026

रिपोर्ट दीपक अवस्थी 8057802581

औरैया। जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिधूना, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार देर रात थाना बिधूना क्षेत्र के डहरियापुर मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी थाना बिधूना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।


घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना भेजा गया है। वहीं अन्य चार आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट – क्षेत्राधिकारी बिधूना, पी पुनीत मिश्रा

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले