दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

120 बहादुर का ट्रेलर बना देशभक्ति का सिनेमाई महाकाव्य

रॉकिंग स्टार यश ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए इसे “वीरों को समर्पित सिनेमा” कहा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 6, 2025

120 Bahadur trailer becomes a cinematic epic of patriotism

मुंबई (अनिल बेदाग): एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर का शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज़ से होती है, जो इसे भावनात्मक गहराई और देशभक्ति से भर देती है। रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित यह फिल्म उन 120 भारतीय सैनिकों की अमर गाथा बयां करती है, जिन्होंने 3000 दुश्मनों के सामने अंतिम सांस तक देश की रक्षा की।

रॉकिंग स्टार यश ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए इसे “वीरों को समर्पित सिनेमा” कहा। फिल्म में राशि खन्ना, विवान भटेना, स्पर्श वालिया, अजिंक्य देव और एजाज़ खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने इसे भव्य विज़ुअल्स, जोश भरे संगीत और गहन भावनाओं से सजाया है। 120 बहादुर 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में देशभक्ति की ज्वाला जगाने आ रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले