कुशीनगर के विशुनपुरा थाना परिसर ने इस बार भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक एकता का ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया कि हर आने वाला श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जगमगा उठा थाना परिसर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरा थाना परिसर आकर्षक रोशनी, फूलों की सजावट और मनमोहक झांकियों से जगमगा उठा।

ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं वृंदावन की छटा विशुनपुरा थाने में उतर आई हो। भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों और “जय श्रीकृष्ण” के गगनभेदी जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
परिवार संग थाना प्रभारी ने की कन्हैया की आराधना
इस भव्य आयोजन के केंद्र में रहे थाना प्रभारी शनि कुमार जावला, जिन्होंने अपने परिवार के साथ पूरे वैदिक विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया।

उनकी सादगी, धार्मिक आस्था और आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था ने लोगों का दिल जीत लिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे पुलिस अधिकारी समाज में विश्वास, संस्कृति और सेवा—तीनों का संदेश देते हैं।
पुलिसकर्मियों ने संभाली व्यवस्था, श्रद्धालुओं का किया स्वागत
थाना प्रभारी शनि कुमार जावला के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने केवल सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं संभाली, बल्कि श्रद्धालुओं के स्वागत, जलपान, प्रसाद वितरण और हर छोटी-बड़ी व्यवस्था में भी पूरी तत्परता दिखाई। यही कारण रहा कि दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु आयोजन की भव्यता और अनुशासन की खुलकर सराहना करते नजर आए।

कृष्ण जन्म के साथ गूंजा जय कन्हैया लाल का जयघोष
जन्मोत्सव के शुभ क्षण में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ, पूरा थाना परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा।

श्रद्धालु भक्ति में डूबकर झूम उठे और वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया।पुलिस और जनता के बीच विश्वास का बना सेतुविशुनपुरा थाना परिसर में आयोजित यह भव्य जन्माष्टमी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, आस्था और आत्मीयता का जीवंत उदाहरण बन गया।

थाना प्रभारी शनि कुमार जावला के नेतृत्व में संपन्न यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे वर्षों तक याद रखने की बात कर रहे हैं।

कुशीनगर प्रभार/ मान्धाता कुशवाहा/दैनिक अयोध्या टाइम्स





