आखिरी ओवर में हुआ फुल ड्रामा, जसप्रीत बुमराह से 3 बार हुई ये गलती, आउट करने के बाद भी नहीं मिला विकेट

इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. सभी विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, हालांकि उनसे एक बड़ी गलती भी हुई जो टीम पर भारी पड़ सकती है. लीड्स में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 22, 2025

जसप्रीत बुमराह के आखिरी ओवर 3 नो बॉल

दूसरे दिन का आखिरी ओवर कप्तान शुभमन गिल ने जसप्रीत बुमराह को थमाया, उम्मीद थी कि वह नए बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट करेंगे, उन्होंने ऐसा किया भी लेकिन ये नो बॉल हो गई. इस ओवर में बुमराह ने 3 नो बॉल डाली.

ये पारी का 49वां और दिन का आखिरी ओवर था. तीसरी और चौथी गेंद जसप्रीत बुमराह ने नो बॉल डाली. चौथी बॉल उन्होंने दुबारा डाली और इस पर हैरी ब्रूक को आउट भी कर दिया. विकेट का ये सेलिब्रेशन मायूसी में बदल गया जब पता चला कि बुमराह की ये गेंद भी नो बॉल थी.

2 कैच भी छूटे

भारत के लिए सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही अभी विकेट ले पाए हैं. मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कोई मुश्किल नहीं हुई है. ऐसे में कहीं ये गलती भारी ना पड़ जाए, क्योंकि अभी तक इंग्लैंड ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है. ओली पोप (100) के शतक से पहले बेन डकेट ने 62 रनों की अच्छी पारी खेली थी. भारतीय खिलाड़ियों ने 2 कैच भी छोड़े हैं.

इंग्लैंड अभी 262 रन पीछे हैं, हालांकि आज तीसरा दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. लीड्स में बादल छाए रहने का अनुमान है, इस कारण तेज गेंदबाजों को आज मदद मिल सकती है.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले