निवाला महंगा, गैस गायब! कालाबाजारी के खेल में फंसी जनता, गोविंदपुरम से बड़ा खुलासा - पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम-शिव दर्शन यादव - भारत–हैपाग-लॉयड साझेदारी: समुद्री ताकत को मिलेगी नई रफ्तार - नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर संबोधन दिया - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।निवाला महंगा, गैस गायब! कालाबाजारी के खेल में फंसी जनता, गोविंदपुरम से बड़ा खुलासा - पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम-शिव दर्शन यादव - भारत–हैपाग-लॉयड साझेदारी: समुद्री ताकत को मिलेगी नई रफ्तार - नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर संबोधन दिया - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

एंड्रॉइड की टाइप-सी केबल से आईफोन होगा खराब?

iPhone के चार्जिंग पोर्ट में एंड्रॉयड की टाइप सी केबल लगाएंगे, तो फोन के चार्जिंग पोर्ट का खराब होना तय है। इस तरह की अफवाहें आप ने काफी सुनी होगी, अक्सर इंस्टाग्राम पर ऐसी अफवाह आग की तरह वायरल होती रहती है। ऐसे में सभी Android फोन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, January 26, 2026

Will Android's Type-C cable damage your iPhone? Find out the truth behind this viral rumor.

iPhone के चार्जिंग पोर्ट में एंड्रॉयड की टाइप सी केबल लगाएंगे, तो फोन के चार्जिंग पोर्ट का खराब होना तय है। इस तरह की अफवाहें आप ने काफी सुनी होगी, अक्सर इंस्टाग्राम पर ऐसी अफवाह आग की तरह वायरल होती रहती है। ऐसे में सभी Android फोन की type c cable को आईफ़ोन के साथ इस्तेमाल करने में झिझकते हैं। इस अफवाह के पीछे दावा किया जा रहा है  कि एंड्रॉयड टाइप सी केबल में मौजूद कनेक्टर्स, आईफ़ोन की type c cable के कनेक्ट्स से अलग और संख्या में ज्यादा होते हैं। तो चलिए इन अफवाहों को विराम देने के लिए आपके सामने सारा सच लेकर आते हैं। 

आपको बता दें कि, ऐपल ने  iPhone में टाइप सी पोर्ट अपनी मर्जी से नहीं बल्कि EU यानी यूरोपीय यूनियम के कड़े नियमों की वजह से लाया था। इसका मकसद सभी मोबाइल डिवाइस के लिए Universal Charging Standard’ सेट करना था ताकि इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट कम हो और किसी भी टाइप सी केबल से आईफ़ोन को भी चार्ज किया जा सके। 

अब सवाल उठता है कि आखिर ऐपल और Android smartphones की टाइप सी केबल में मौजूद कनेक्टर्स अलग-अलग क्यों हैं? कनेक्टर्स में जो अंतर दिखाई देता है उसका मुख्य कारण तकनीकी रूप से पिन की बनावट और पावर सप्लाई के मानक होते हैं। सामान्ययूएसबी टाइप-सी पोर्ट में कुल 24 पिन होती हैं,लेकिन हर केबल में सभी पिन सक्रिय होना जरूरी नहीं होता। साधारण चार्जिंग केबल और तेज डेटा ट्रांसफर करने वाली केबल में उपयोग होने वाली पिनों की संख्या अलग-अलग हो सकती है। वहीं,ऐपल अपनी केबल्स को अपने विशेष इकोसिस्टम और थंडरबोल्ट तकनीक के अनुसार डिजाइन करता है इसी वजह से उनकी केबल्स में पिन का लेआउट थोड़ा अलग दिखाई देता है।

जब अलग-अलग कनेक्टर्स दिखने की वजह जानने के बाद आप बेफिक्र होकर अपने iPhone के साथ किसी भी type c cable को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके यूज करने से आपके डेटा ट्रांसफर स्पीड कम या ज्यादा मिले लेकिन इसका आपके iPhone हेल्थ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हरtype c cable में कुछ बेसिक पिन होती हैं, जो कि सभी type c cable में एक सी होती है और इस कारण से वह किसी भी type c cable से चार्ज होने वाले फोन को चार्ज कर सकती हैं।जब आप आईफ़ोन के साथ किसी भी type c cable का यूज करते हैं तो सिर्फ दो बातों का ध्यान रखें। पहला आप यदि डेटा ट्रांसफर करने के इरादे से cable इस्तेमाल करने वाले हैं, तो आप उस फोन या डिवाइस के लिए बना खास cable का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको किसी भी आम cable से ज्यादा बेहतर स्पीड पर डेटा ट्रांसफर करने में मदद करेगी।

इसके अलावा यह ध्यान रखना जरूरी है कि cable किसी भरोसेमंद ब्रैंड की और अच्छी गुणवत्ता वाली हो। आईफ़ोन को नुकसान एंड्रॉयड फोन की केबल से नहीं बल्कि सस्ती, नकली या घटिया क्वालिटी की केबल से हो सकता है। इसलिए किसी भी विश्वसनीय ब्रैंड की ओरिजनल Type-C cable चाहे वह एंड्रॉयड फोन के साथ मिली हो उसे आप बिना किसी चिंता के अपने iPhone के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले