सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

बात भी उनकी होती है जिनमें कुछ बात होती है

सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विजेंद्रपाल शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर ओपन डोर पत्रिका विशेषांक का लोकार्पण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, October 4, 2025

We also talk about those who have something to say.

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान महाराज सिंह महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व प्रवक्ता, मधुर मिलन के स्वामी, माहिया छंद विशेषज्ञ, विभावरी साहित्यिक संस्था के सचिव, हर दिल अजीज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्राहम्ण समाज के अग्रज, कई बड़े मंचों के संचालक पद को सुशोभित कर चुके सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विजेंद्रपाल शर्मा के व्यक्तित्व कृतित्व पर आधारित ओपन डोर के विशेषांक का लोकार्पण सहारनपुर मंडल आयुक्त अटल कुमार राय (आई.ए.एस.) के द्वारा अपने निवास पर किया।

इस अवसर अटल कुमार राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सहारनपुर के इतिहास और संस्कृति विरासत की विस्तार से चर्चा की उन्होंने इस इतिहास को संरक्षित करने के लिए कुछ विशेष कार्य करने की बात कही। इस अवसर ओपन डोर के संपादक अमन कुमार ने मंडल सहारनपुर के वरिष्ठ साहित्यकार विजेंद्र पाल शर्मा के साहित्यिक अवदान पर चर्चा करते हुए कहा कि शर्मा जी का साहित्य समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अनिल शर्मा अनिल ने शर्मा जी के कृतित्व पर आधारित विशेषांक प्रकाशित करने के लिए ओपन डोर की सराहना करते हुए सहारनपुर के अन्य साहित्यिक मनीषियों पर विशेषांक निकालने का सुझाव दिया। डॉ. विजेंद्रपाल शर्मा ने सहारनपुर के साहित्यिक इतिहास की चर्चा में सहारनपुर क्षेत्र को साहित्य साधना के लिए उर्वर भूमि बताते हुए सहारनपुर के साहित्यिक इतिहास को एक जगह संकलित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए मुरादाबाद मंडलीय गजट के दो अंक और शोधादर्श के संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा विशेषांक की प्रति अटल कुमार राय को भेंट की। उल्लेखनीय है है कि साहित्यिक अभिरुचि संपन्न अटल कुमार राय जनपद बिजनौर के जिला अधिकारी रह चुके हैं उनके कार्यकाल में साहित्यकार पंडित पदम सिंह शर्मा और दुष्यंत त्यागी के पैतृक ग्रामों में उनके नाम पर स्मृति द्वारों का निर्माण कार्य कराया गया था।

डा विजेन्द्रपाल शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर ओपन डोर पत्रिका विशेषांक प्रकाशन पर जनपद सहारनपुर की साहित्यिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं सहित उनके चाहने वालों में योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण, हरिराम पथिक, डा सम्राट सुधा, डा राम विनय शर्मा, डा आर पी सारस्वत, विनोद भृंग, नरेन्द्र मस्ताना, रश्मि अग्रवाल, सुशीला शर्मा, डा अनिता देवी, आशीष भारती सभी ने शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले