राबर्ट्सगंज में नगर पालिका की आँखों के सामने चल रहा कई  अवैध स्पा सेंटर - निवाला महंगा, गैस गायब! कालाबाजारी के खेल में फंसी जनता, गोविंदपुरम से बड़ा खुलासा - पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम-शिव दर्शन यादव - भारत–हैपाग-लॉयड साझेदारी: समुद्री ताकत को मिलेगी नई रफ्तार - नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर संबोधन दियाराबर्ट्सगंज में नगर पालिका की आँखों के सामने चल रहा कई  अवैध स्पा सेंटर - निवाला महंगा, गैस गायब! कालाबाजारी के खेल में फंसी जनता, गोविंदपुरम से बड़ा खुलासा - पत्रकारों के आपसी सामंजस्य में लघु समाचारपत्रों की भूमिका अहम-शिव दर्शन यादव - भारत–हैपाग-लॉयड साझेदारी: समुद्री ताकत को मिलेगी नई रफ्तार - नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर संबोधन दिया

राबर्ट्सगंज में नगर पालिका की आँखों के सामने चल रहा कई  अवैध स्पा सेंटर

बिना NOC और प्रशासन की अनुमति के बीचो-बीच धंधा, सूत्रों का दावा- बड़े माफिया का हाथ

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, March 25, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में मुख्यालय के ठीक बीचो-बीच कई  अवैध स्पा सेंटर बिना किसी NOC और प्रशासन की अनुमति के खुलेआम चल रहा है। स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि यह सेंटर प्रशासन की आँखों में धूल झोंककर संचालित हो रहा है और इसमें बड़े-बड़े माफियाओं का हाथ हो सकता है। नगर पालिका के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए यह स्पा सेंटर बिना किसी कानूनी अनुमति के संचालित हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राबर्ट्सगंज के व्यस्त इलाके में स्थित इस केंद्र पर दिन-रात ग्राहकों की आवाजाही रहती है, लेकिन प्रशासन और नगर पालिका पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि अगर यह केंद्र इतने प्रमुख स्थान पर बिना अनुमति चल सकता है, तो इसमें बड़े स्तर पर संरक्षण का खेल हो सकता है। सूत्र दावा करते हैं कि इसमें कुछ प्रभावशाली माफिया तत्वों का संलिप्तता हो सकती है। यह मामला राबर्ट्सगंज नगर पालिका और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। आमजन अब प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहा है। क्या प्रशासन अब इस अवैध स्पा सेंटर पर छापेमारी करेगा या फिर इसकी आँखें बंद ही रहेंगी? मामला सुर्खियों में है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले