सोनभद्र: जिला कारागार का निरीक्षण और जेल लोक अदालत का आयोजन - सोनभद्र: मिट्टी का टीला ढहने से हुई मौतों पर AIPF ने जताया दुख, मुआवजे की मांग - सोनभद्र: कोडीन सिरप तस्करी के मुख्य सरगना सहित साथियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा - सोनभद्र: "ऑपरेशन खोज" के तहत 9 वर्षीय गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद - सोनभद्र: राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने परखीं तैयारियाँसोनभद्र: जिला कारागार का निरीक्षण और जेल लोक अदालत का आयोजन - सोनभद्र: मिट्टी का टीला ढहने से हुई मौतों पर AIPF ने जताया दुख, मुआवजे की मांग - सोनभद्र: कोडीन सिरप तस्करी के मुख्य सरगना सहित साथियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा - सोनभद्र: "ऑपरेशन खोज" के तहत 9 वर्षीय गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद - सोनभद्र: राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने परखीं तैयारियाँ

सोनभद्र: कोडीन सिरप तस्करी के मुख्य सरगना सहित साथियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

वाराणसी और भदोही के अभियुक्तों पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 27 फरवरी तक हाजिर होने की चेतावनी

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 24, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। कोडीन सिरप तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त और उसके सहयोगियों के आवास पर पुलिस ने धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा (नोटिस) चस्पा कर दी है।

मामले के मुख्य बिंदु:

  • मुख्य अभियुक्त: वाराणसी के प्रहलाद घाट निवासी शुभम जायसवाल और उसके सहयोगी निशांत कुमार गुप्ता (भदोही) व विजय गुप्ता (वाराणसी) लंबे समय से फरार चल रहे हैं।
  • अंतिम चेतावनी: माननीय न्यायालय के आदेशानुसार, अभियुक्तों को 27 फरवरी 2026 तक पुलिस या न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • कुर्की की तैयारी: यदि निर्धारित तिथि तक अभियुक्त हाजिर नहीं होते हैं, तो पुलिस उनकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की कठोर विधिक कार्यवाही शुरू करेगी।

कार्रवाई का नेतृत्व: अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा यह कार्यवाही वाराणसी और भदोही में उनके मूल निवास पर जाकर की गई।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले