​मानवाधिकार की आड़ में 'गुंडागर्दी': समग्र मानव अधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष फारुख शाह पर FIR, ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी - ​सोनभद्र में फर्जी 'समानांतर सरकार' चलाने वालों पर योगी सरकार का चाबुक, जल्द होगी जेल! - थाना-अनपरा पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 लाख। - विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत मतदाता सूची में अधिक से अधिक नये पात्र मतदाताओं का नाम बढ़ायें जाने के सम्बन्ध में की गयी बैठक - एसपी सोनभद्र की चौपाल: जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान की दी चेतावनी​मानवाधिकार की आड़ में 'गुंडागर्दी': समग्र मानव अधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष फारुख शाह पर FIR, ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी - ​सोनभद्र में फर्जी 'समानांतर सरकार' चलाने वालों पर योगी सरकार का चाबुक, जल्द होगी जेल! - थाना-अनपरा पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 लाख। - विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत मतदाता सूची में अधिक से अधिक नये पात्र मतदाताओं का नाम बढ़ायें जाने के सम्बन्ध में की गयी बैठक - एसपी सोनभद्र की चौपाल: जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान की दी चेतावनी

थाना-अनपरा पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 लाख।

थाना अनपरा पुलिस की बड़ी सफलता: एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी के कब्जे से 06 ग्राम हेरोइन बरामद

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 10, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (मूल पता– ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़) को दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार गया।
उक्त क्रम में दिनांक 08.02.2026 को समय करीब 11:01 बजे मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रोहन उर्फ चिन्टु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसकी निशानदेही पर समय करीब 15:43 बजे घटनास्थल ककरी वारफाल पेड़ के पास, पत्थर के नीचे से, बहदग्राम ककरी (थाना अनपरा) से लगभग 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 27/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

  1. रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार उम्र – लगभग 26 वर्ष निवासी–सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, मूल पता – ग्राम ममरखापुर, पोस्ट ककरहटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़

अभियुक्त का जनपद सोनभद्र में आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 142/2020 धारा 8/21 NDPS Act
  2. मु0अ0सं0 26/2026 धारा 8/21/29 NDPS Act

बरामदगी का विवरण –
06 ग्राम अवैध हेरोइन अनुमानित कीमत लगभग – ₹1,20,000/-

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
  2. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
  3. हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
  4. हे0का0 विजय कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
  5. का0 पवन कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
  6. का0 अजीत यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले