​मानवाधिकार की आड़ में 'गुंडागर्दी': समग्र मानव अधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष फारुख शाह पर FIR, ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी - ​सोनभद्र में फर्जी 'समानांतर सरकार' चलाने वालों पर योगी सरकार का चाबुक, जल्द होगी जेल! - थाना-अनपरा पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 लाख। - विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत मतदाता सूची में अधिक से अधिक नये पात्र मतदाताओं का नाम बढ़ायें जाने के सम्बन्ध में की गयी बैठक - एसपी सोनभद्र की चौपाल: जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान की दी चेतावनी​मानवाधिकार की आड़ में 'गुंडागर्दी': समग्र मानव अधिकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष फारुख शाह पर FIR, ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी - ​सोनभद्र में फर्जी 'समानांतर सरकार' चलाने वालों पर योगी सरकार का चाबुक, जल्द होगी जेल! - थाना-अनपरा पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 06 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 लाख। - विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत मतदाता सूची में अधिक से अधिक नये पात्र मतदाताओं का नाम बढ़ायें जाने के सम्बन्ध में की गयी बैठक - एसपी सोनभद्र की चौपाल: जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान की दी चेतावनी

एसपी सोनभद्र की चौपाल: जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान की दी चेतावनी

​लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Tuesday, February 10, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ ​सोनभद्र। जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आज दिनांक 09 फरवरी, 2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा।

​समस्याओं पर संवेदनशीलता से हुई सुनवाई

जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, गुमशुदगी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर पुलिस संबंधी प्रकरणों से एसपी को अवगत कराया। प्रत्येक मामले को व्यक्तिगत रूप से सुनते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।

​अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम

एसपी अभिषेक वर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि:

​जनता की शिकायतों का निस्तारण कानून के दायरे में रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

​किसी भी फरियादी को न्याय के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

​जिन प्रकरणों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना किसी देरी के त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

​पुलिस के प्रति विश्वास बहाली की पहल

जनता दर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का सीधा समाधान करना और पुलिस-जन संवाद को और अधिक सशक्त बनाना है। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि इस प्रकार के संवाद से न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले