सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ): पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा रविवार को सोनभद्र बार सभागार में नियमित योग कक्षा का 12वां वार्षिकोत्सव और नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का सम्मान समारोह अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने लोगों को “करें योग, रहें निरोग” और “स्वदेशी अपनाएं, देश बचाएं” का संकल्प दिलाया।
योग के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान दयानंद मौर्य, पूनम और सावित्री ने योग व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। वहीं, सूरज चौबे, अनिल चौरसिया और संकट मोचन ने कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक रमेश राम पाठक द्वारा की गई।
बार एसोसिएशन और विशिष्ट जनों का सम्मान
कार्यक्रम में सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद मिश्रा और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
योग को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षक, डॉक्टर, व्यवसायी और योग साधकों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
नई संगठनात्मक नियुक्तियां
राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की:
- मनोज कुमार सिंह: जिला संरक्षक (पतंजलि योग समिति)
- दिनेश कुमार पाठक: जिला सह-प्रभारी
- वैभव शर्मा, राम पूजन, सूरज चौबे, हेमंत कुमार: तहसील प्रभारी (युवा भारत)
प्रमुख उपस्थित जन
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, युवा भारत के मयंक दुबे, किसान सेवा समिति के अरुण कुमार यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता शेष नारायण दीक्षित सहित दुद्धी, ओबरा, घोरावल और रॉबर्ट्सगंज के पदाधिकारी व योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार श्रीवास्तव और अरुण कुमार यादव ने किया।






