बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गएबालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए

​सोनभद्र: जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

​साफ-सफाई और फरियादियों की त्वरित सुनवाई पर जोर; महिला हेल्प डेस्क को और सक्रिय करने का आदेश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 8, 2026

दुद्धी/सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह ने शनिवार को थाना दुद्धी का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रशासनिक कामकाज का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे जनता के प्रति संवेदनशील रहें और अभिलेखों का रखरखाव पेशेवर तरीके से सुनिश्चित करें।

थाना परिसर और सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, पुलिस बैरक, हवालात और भोजनालय का भ्रमण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को देखा और परिसर में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, शस्त्रागार में हथियारों के नियमित रखरखाव और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

अभिलेखों के रखरखाव पर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे—अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद और बीट सूचना रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों को समय-समय पर अद्यावधिक (Update) किया जाए। इसके साथ ही न्यायालय द्वारा निस्तारित मामलों से संबंधित माल और वाहनों के विधिक निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।

महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति को प्राथमिकता

महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनें और उनका त्वरित निस्तारण कराएं। उन्होंने एंटी रोमियो टीम को भी निर्देशित किया कि वे अपने बीट क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को ‘नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन’ के प्रति निरंतर जागरूक करें।

आईजीआरएस और जनसुनवाई पर विशेष ध्यान

डीएम ने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाले संदर्भों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायतों को विनम्रतापूर्वक सुना जाए और उसे रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर शत-प्रतिशत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले