जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई का हल्ला बोल: जितेंद्र अग्रहरि बने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष - ​सोनभद्र: जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश - ​सोनभद्र: मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परखा एस.आई.आर. कार्य - सोनभद्र: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की अनोखी पहल, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सुविधाएं - सोनभद्र: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिली उम्रकैदजिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई का हल्ला बोल: जितेंद्र अग्रहरि बने सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष - ​सोनभद्र: जिलाधिकारी ने दुद्धी थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश - ​सोनभद्र: मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परखा एस.आई.आर. कार्य - सोनभद्र: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम की अनोखी पहल, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सुविधाएं - सोनभद्र: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिली उम्रकैद

सोनभद्र: बूथ संख्या 21 पर मुस्लिम समुदाय के नाम काटने की साजिश का आरोप, सपा ने जताई कड़ी आपत्ति

प्रारूप-7 के जरिए 70 लोगों का नाम हटाने की कोशिश पर हंगामा; सपा जिला सचिव ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 8, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। नगर निकाय/मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के बीच शनिवार को वार्ड संख्या 23 के बूथ संख्या 21 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में नाम काटने के लिए ‘प्रारूप-7’ जमा किए जाने का मामला सामने आया। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसे एक विशेष समुदाय को निशाना बनाने की साजिश बताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

मौके पर मौजूद थे लोग, फिर भी काटने की कोशिश

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 21 पर लगभग 70 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने के लिए प्रारूप-7 भरा गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन लोगों के नाम काटने के लिए आवेदन दिया गया, वे सभी मौके पर मौजूद थे। श्री यादव ने बताया कि इन फॉर्मों पर शिकायतकर्ता के रूप में ‘अभिनय केसरी’ का नाम दर्ज है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

प्रमोद यादव ने इस कृत्य पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने के लिए सरकारी फॉर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि फर्जी तरीके से नाम कटवाने की इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए ताकि चुनावी निष्पक्षता बनी रहे।

समाजवादी पार्टी के नेता रहे मौजूद

इस दौरान बूथ पर गहमागहमी का माहौल रहा। मौके पर सपा नेता मनीष त्रिपाठी और जुनैद अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी जिला निर्वाचन अधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले