एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश - रायपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 1.14 लाख रुपये वापस कराए - होली बाद विवाद में 7 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई - रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील - साप्ताहिक परेड में जांची गई फोर्स की फिटनेस और दंगा-नियंत्रण क्षमताएसपी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश - रायपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 1.14 लाख रुपये वापस कराए - होली बाद विवाद में 7 लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई - रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील - साप्ताहिक परेड में जांची गई फोर्स की फिटनेस और दंगा-नियंत्रण क्षमता

तीन दिवसीय वेद-कथा, यज्ञ, भजन एवं प्रवचन शुभारंभ

ग्रहस्थ आश्रम के सुधार से ही देश और समाज का सुधार : आचार्या मैत्रेयी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 30, 2025

Three-day Veda Katha, Yagna, Bhajan and discourse begins

सहारनपुर। वेदालंकार डॉ. कपिल देव शर्मा ने कहा कि आज मानव जाति वैदिक शिक्षा के अभाव में दुःख भोग रही है, यज्ञ से परोपकार सुख और संगठन बढ़ता है, वर्तमान में संगठित होकर मानव जाति के उत्थान की आवश्यकता है।सहारनपुर के हकीकत नगर स्थित आर्य समाज में आयोजित तीन दिवसीय “वेद कथा, भजन एवं प्रवचन”के उद्घाटन समारोह में डॉ कपिल देव शर्मा ने कहा कि आज देश भर में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिसको नियंत्रित करने के लिए घर-घर यज्ञ की ज्योति जलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम, श्री कृष्ण ने यज्ञ को वर्षा, जल, वायु की शुद्धि का आधार मानकर उसकी रक्षा की।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में आज वैदिक शिक्षा का अभाव है, जिस कारण मानव जाति दु:ख हो रही है, इसलिए वर्तमान में वैदिक शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इससे पूर्व बागपत की भजन उपदेशिका श्रीमती सविता आर्या ने आर्य समाज की महत्ता और नारी जाति के उत्थान में आर्य समाज के योगदान को भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

चतरा झारखंड से आयी आचार्या मैत्रेयी आर्या ने कहा कि ग्रहस्थ आश्रम की सुधार से ही देश और समाज का सुधार होगा। समझ में मुख्य रूप से आर्य समाज हकीकत नगर के संरक्षक महावीर आर्य प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान उप प्रधान सतपाल सिंह चौहान सुभाष चंद्र त्यागी मंत्री सतीश कुमार त्यागी, उप मंत्री अंकित सैनी आदित्य कुमार सैनी कोषाध्यक्ष अजय कुमार कंसल, आय-व्यय निरीक्षक प्रकाश रोहिला और पुस्तकालय निरीक्षक विजेंद्र सिंह तोमर समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे,

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले