नरेन्द्र मोदी का मलेशिया यात्रा से पहले प्रस्थान वक्तव्य - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत - जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन - जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ बाछड़ा समुदाय के लोगों ने खोला मोर्चा - मन्दसौर में स्वास्थ्य से खिलवाड़: अवैध क्लीनिकों पर नहीं लग रही रोकनरेन्द्र मोदी का मलेशिया यात्रा से पहले प्रस्थान वक्तव्य - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत - जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन - जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ बाछड़ा समुदाय के लोगों ने खोला मोर्चा - मन्दसौर में स्वास्थ्य से खिलवाड़: अवैध क्लीनिकों पर नहीं लग रही रोक

जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ बाछड़ा समुदाय के लोगों ने खोला मोर्चा

जीवन सिंह शेरपुर पर एसटी एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

The people of the Bachhra community opened a front against Jeevan Singh Sherpur.

मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो – मंगल देव राठौर

मध्य प्रदेश । रतलाम जिले रिंगनोद थाना क्षेत्र के पिपलिया जोधा गांव के विवादित मामले को ले कर जीवन सिंह शेरपुर द्वारा माननखेड़ा चौकी घेराव किया था जिसके चलते समाज विशेष को ले कर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई थी जिसको ले कर बाछड़ा समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला आक्रोशित लोगों ने एकजुट होकर मैदान में सभा की जिसके बाद रैली के रूप में सभा स्थल से चौकी तक रेली निकाल कर प्रदर्शन किया तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई बांछड़ा समुदाय के लोगों का कहना है कि उक्त टिप्पणी से उनके समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई समाज जनो का कहना की उन्होंने पूरे समाज को वैश्या वर्ती से जोड़ा जब की समाज की लड़कियां महिला ग्रेजुएशन कर पढ़ाई भी कर रही है ।

साथ ही कोई तहसीलदार की पढ़ाई कर रहा है तो कोई पटवारी की पढ़ाई कर रहा है रतलाम मन्दसौर नीमच जिले में लगभग 70 गांव इसी समाज के हैं हर व्यक्ति यह कार्य नहीं करता है शासन प्रशासन भी अनैतिक देह व्यापार को बंद कराने पर जुटा है और समाज भी इस स्तर पर प्रवास कर रहा है कि जल्द से जल्द यह बंद हो प्रदर्शन के दौरान लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा इसी को लेकर समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की दरअसल, रतलाम जिले के पिपलिया जोधा गांव में उस समय माहौल गरमा गया, जब जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में 30 जनवरी को पिपलिया जोधा से माननखेड़ा चौकी घेराव पिपलिया जोधा के ग्रामीणों के साथ किया थी उसी घेराव में जीवन सिंह द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया।

इस टिप्पणी से आहत बछड़ा समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली आक्रोशित समुदाय के लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जीवन सिंह शेरपुर की टिप की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समुदाय के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एसटी/एससी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और समुदाय के लोग न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले