नरेन्द्र मोदी का मलेशिया यात्रा से पहले प्रस्थान वक्तव्य - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत - जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन - जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ बाछड़ा समुदाय के लोगों ने खोला मोर्चा - मन्दसौर में स्वास्थ्य से खिलवाड़: अवैध क्लीनिकों पर नहीं लग रही रोकनरेन्द्र मोदी का मलेशिया यात्रा से पहले प्रस्थान वक्तव्य - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत - जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन - जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ बाछड़ा समुदाय के लोगों ने खोला मोर्चा - मन्दसौर में स्वास्थ्य से खिलवाड़: अवैध क्लीनिकों पर नहीं लग रही रोक

सड़कों पर गूंजा ‘यूजीसी कानून वापस लो..!’

सवर्ण समाज ने भरी हुंकार..! निकला विशाल जुलूस, महामहिम को भेजा ज्ञापन, दी चेतावनी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

'Take back UGC law...!' echoed on the streets.

राजकुमार पाठक
बांदा /
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में शुक्रवार को जनपद का सवर्ण समाज लामबंद नजर आया। ‘भारत माता की जय’ और ‘यूजीसी वापस लो’ के गगनभेदी नारों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे युवाओं और बुजुर्गों के जनसैलाब ने शक्ति प्रदर्शन किया। जीआईसी ग्राउंड से शुरू हुआ यह विरोध जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर भारी संख्या में सवर्ण समाज के लोग जीआईसी ग्राउंड में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए जनसमूह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था कि प्रस्तावित यूजीसी कानून समाज के विकास के बजाय विघटनकारी साबित होगा। वक्ताओं ने कहा कि प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए समावेशी सोच की आवश्यकता होती है, जिसका इस कानूनी मसौदे में अभाव है।

ज्ञापन देने आए प्रतिनिधियों ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अभी समय है चेत जाओ, वरना बहुत पछताओगे।” उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सामाजिक गणित और केमिस्ट्री धरी की धरी रह जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को गंभीर चिंतन की सलाह देते हुए दो टूक कहा कि फिलहाल सब छोड़कर ‘यूजीसी रोल बैक’ पर विचार किया जाना चाहिए। बता दें कि इस विशाल प्रदर्शन की रणनीति गुरुवार को जेल रोड स्थित क्षेत्रीय समाज के अध्यक्ष राम सिंह कछवाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार की गई थी। शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन में खास बात यह रही कि इसमें लगभग सभी राजनीतिक दलों के लोग दलीय सीमाओं को छोड़कर एक मंच पर नजर आए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जगत राम त्रिपाठी, रमजोर सिंह चंदेल, आशीष त्रिपाठी, जगराम शुक्ला, निर्मल तिवारी, आनंद कुमार गौतम, अभिषेक बाजपेई, धीरेंद्र पांडेय, भगवानदीन गर्ग, राम सरन सिंह कछवाह, धीरेंद्र सिंह गौर, करुणेश सिंह कछवाह, प्रदीप तिवारी, रावेंद्र तिवारी, स्वयं प्रकाश पांडेय, अवध नारायण पांडेय, श्यामबाबू त्रिपाठी, उमेश तिवारी, राजेंद्र कुमार मिश्रा, कमलेश तिवारी, जितेंद्र सिंह पंवार, रमेश कुमार गुप्ता, राजू द्विवेदी, राजू करवरिया, फूल मिश्र, प्रमोद अवस्थी, एडवोकेट श्रीप्रकाश शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समर्थन में भीम आर्मी का ज्ञापन

बांदा/शुक्रवार को ही भीम आर्मी के तत्वाधान में यूजीसी की पहल सराहनीय और समर्थन का ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर कहा गया है कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता एक अच्छी पहल है। जिला महासचिव कार्यवाहक बांदा मनोज रुस्तम की अगुआई में भीम आर्मी ने अपने समर्थकों से समर्थन की अपील की है। इसके पहले सवर्ण समाज ज्ञापन देने के लिए निकल चुका था, तब तक इन्हें प्रशासन ने एक पार्क में रोक रखा था। ज्ञापन देते वक्त मुठ्ठी भर लोग शामिल थे। वहीं आज के ही दिन यूजीसी के समर्थन में ज्ञापन देने की तैयारी सवालों के घेरे में थी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले