आरिफ खान संवाददाता
सहारनपुर। नकुड।भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन में एक दिन शेष रह गया है।शनिवार को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाजार में चारों और राखियों की दुकाने लगी हुई है।महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए बाजार से तरह-तरह की राखियां खरीद रही है।
त्योहार के चलते बाजार में भारी भीड़ दिखाई दे रही है। रक्षाबंधन को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।इस बार बाजार में तरह-तरह की राखियां उपलब्ध है।बस स्टैंड पर राखियों की दुकान लगाने वाले बलिंदर उर्फ बिल्लू सैनी ने बताया बाजार में तरह-तरह की राखियां उपलब्ध हैं।
इस बार चांदी वाली राखी डोरेमोन बड़ा भीम कार्टून राखी मोती राखी सिल्क राखी लड़ियां लेडीज ब्रेसलेट आदि राखियों की जमकर खरीदारी हो रही है।उन्होंने कहा एक और जहां उनकी दुकान पर बच्चों की पसंद डोरेमोन राखी बनी हुई है तो वहीं लड़कियां लेडिस ब्रेसलेट को अधिक पसंद कर रही है।बलिंदर सैनी ने बताया गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष राखियों की अधिक बिक्री हो रही है।







