​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए - राबर्ट्सगंज में नगर पालिका की आँखों के सामने चल रहा कई  अवैध स्पा सेंटर​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया। - 'नहाई' की नई पहल से बदलेगा इंफ्रा निवेश का खेल - पाइन हिल्स एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित - मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किए गए - राबर्ट्सगंज में नगर पालिका की आँखों के सामने चल रहा कई  अवैध स्पा सेंटर

भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बालाजी दरबार में पहुंच कर आशीर्वाद लिया

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Friday, March 27, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर/पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर में श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर गुरुवार को भव्य श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु अपने परिवार के साथ शामिल होने के लिए समय से शोभायात्रा में पहुंचें। यात्रा की शुरुआत गांव के प्रमुख स्थल से प्रारंभ हुई। जहां प्रभु श्रीराम की प्रतिमा को विशेष सजावट और फूलों से सजाया गया।

शोभायात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी झांकियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इन झांकियों में रामायण के प्रमुख दृश्य, प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग और सांस्कृतिक रंगों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। यात्रा मार्ग में मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। भक्तजन प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के पास पुष्प अर्पित कर लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और रामायण कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपने मन को प्रभु की भक्ति में लीन कर दिया।

यात्रा के दौरान भक्तजन “जय श्रीराम” के नारों और भजनों के साथ प्रभु श्रीराम का गुणगान करते हुए पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना दिया। शोभायात्रा का समापन के बाद देर रात मंचन का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सम्राट सागर सैनी, नरेंद्र कुमार मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, कप्तान सिंह कुशवाहा, बादाम सिंह कुशवाहा, शिवराम सिंह, सत्य प्रकाश कुशवाहा, प्रेमपाल कुशवाहा, छत्रपाल कुशवाहा प्रधान पद प्रत्याशी, करतार सिंह, विजेंद्र सिंह, विशाल, राजेश कुशवाहा, सोवरन, देवेंद्र, गोविन्द राम सहित कई दर्जनों भक्तगण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले