दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

शेरपुर कला की मिसाल, बी.एल.ओ. अमानत रसूल ने अपने मतदेय स्थल पर किया पूर्ण कार्य

शेरपुर कला के बी.एल.ओ. ने मतदाता सूची के विशेष एस,आई,आर में ऐसा काम कर दिखाया,

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, November 24, 2025

पीलीभीत। विधानसभा क्षेत्र 129 के अंतर्गत बूथ संख्या 175, उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कला के बी.एल.ओ. अमानत रसूल ने मतदाता सूची के विशेष एस,आई,आर में ऐसा काम कर दिखाया, जिसकी चर्चा पूरे जनपद में है।

रोजगार सेवक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे अमानत रसूल जिले के पहले ऐसे बी.एल.ओ. बने हैं, जिन्होंने अपने मतदेय स्थल के सभी मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरने के साथ ही उन्हें ऐप पर समय से पहले डिजिटाइज भी कर दिया।उनके बूथ पर कुल 1243 मतदाता पंजीकृत थे, जिनके विवरण को निर्धारित समय से पहले पूरा करते हुए अमानत रसूल ने अभियान में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अधिकारी भी उनके इस समर्पण और कार्यकुशलता की चर्चा कर रहे हैं। एस,आई,आर में अक्सर देरी और शिथिलता की शिकायतें आती रही हैं, लेकिन अमानत रसूल ने अपनी लगन और जिम्मेदारी से बाकी बी.एल.ओ. के लिए मानक तय कर दिया है। उनका यह काम गांव वालों के बीच भी सराहा जा रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले