राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंहराम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त - जुए की फड़ पर पकड़ा गया सक्ती पुलिस का आरक्षक, एसपी ने किया तत्काल निलंबित - रसिया पंचायत में दम तोड़ती ‘नल-जल योजना’ - सप्तऋषि वाटिका के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति को जोड़ने की पहल सराहनीय: स्वतंत्र देव सिंह

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला।

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला। दैनिक अयोध्या टाइम्स पूरनपुर/पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की पिटाई कर उसकी टांग तोड दी। इसके बाद उसको घर भगा दिया। वापस आने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, June 29, 2025

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला।

दैनिक अयोध्या टाइम्स

पूरनपुर/पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की पिटाई कर उसकी टांग तोड दी। इसके बाद उसको घर भगा दिया। वापस आने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहसील क्षेत्र के गांव गुलडिया भूपसिंह निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा निवासी युवक के साथ हुई थी। जिसमे परिजनों ने अपनी सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद दिए गए दहेज से संतुष्ट नही हुए। शादी के कुछ साल बाद ससुरालियों ने विवाहिता पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाना शुरु कर दिया। विवाहिता ने मायके पक्ष कि हालत ठीक न होने की वात कहकर दहेज लाने से मना कर दिया। जिस पर ससुरालियों ने उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। वेटा का जन्म न होने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। जिस पर मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। समझौते के आधार पर दोबारा अपनी ससुराल पहुंची। उसके वावजूद उसके साथ मारपीट होती रही। एक दिन ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी टांग तोडकर घर से निकाल दिया। वह अपने भाई के पास तीन साल से रह रही है। विना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले