​सपा कार्यकर्ताओं ने हवा में काला गुब्बारा उड़ाकर जताया विरोध, बजट को बताया 'जनविरोधी' - रमज़ान एवं ईद तथा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियो के संबंध में शांति समिति की हुई बैठक - विश्व रेडियो दिवस लोगों की विश्वसनीय आवाज़ का जश्न मनाने का दिन है: नरेन्द्र मोदी - द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया, ब्रह्म कुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान 'सशक्त भारत के लिए कर्मयोग' की शुरुआत की - मानवाधिकार की आड़ में गुंडागर्दी: फारुख शाह पर एक और शिकंजा, पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र​सपा कार्यकर्ताओं ने हवा में काला गुब्बारा उड़ाकर जताया विरोध, बजट को बताया 'जनविरोधी' - रमज़ान एवं ईद तथा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियो के संबंध में शांति समिति की हुई बैठक - विश्व रेडियो दिवस लोगों की विश्वसनीय आवाज़ का जश्न मनाने का दिन है: नरेन्द्र मोदी - द्रौपदी मुर्मु ने अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया, ब्रह्म कुमारी के राष्ट्रव्यापी अभियान 'सशक्त भारत के लिए कर्मयोग' की शुरुआत की - मानवाधिकार की आड़ में गुंडागर्दी: फारुख शाह पर एक और शिकंजा, पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र

रमज़ान एवं ईद तथा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियो के संबंध में शांति समिति की हुई बैठक

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व, सहारनपुर की प्रसिद्ध गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखें. मनीष बंसल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ साफ.सफाई का रखें विशेष ध्यान, थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर व्यवस्थाओं को कराएं सुनिश्चित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, February 13, 2026

Peace committee meeting held regarding preparations for Ramzan, Eid and Mahashivratri festival

जिलाधिकारी ने धार्मिक गुरूओं से आस-पास स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने की अपील

शांति को भंग करने वालो को चिन्हित कर दें सूचना, होगी कार्यवाही-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में रमज़ान माह एवं ईद के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियोंए संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में समिति के सदस्यों से समस्याओं एवं निराकरण संबंधी सुझाव लेते हुए अनुश्रवण किया गया।

मनीष बंसल ने कहा कि आपसी सौहार्द को बनाये रखते हुये मिलजुलकर एकदूसरे का सहयोग करते हुए पर्व को मनायें। यह क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारा व गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। सभी धर्म अमन और शांति का संदेश देते हैं। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे की धार्मिक भावनाएं आहत हों। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा न डालें।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साफ.सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। मस्जिदों के आस.पास की साफ.सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से संवाद बनाकर रखें। इसके साथ ही अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर चल रही तैयारियों कों परखते रहें। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे पर्व सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सकें।

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थानास्तर पर समिति के सदस्यों एवं समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने धार्मिक गुरूओं के माध्यम से आस-पास स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने अपील की तथा उन्होने कहा कि परम्परागत तरीके से मनाये जाये त्यौहार इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय के आवाज के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के अक्षरशः पालन करने को कहा। उन्होने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत भी अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाये।

उन्होने धार्मिक गुरूओं से अपील की कि मस्जिद की क्षमता के अनुसार ही नमाज अदा हो जिससे नमाजियों को अनावश्यक रूप से कोई दिक्कत न आये। इस सम्बन्ध में पूर्व में ही धार्मिक गुरूओं द्वारा जानकारी भी दे दी जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि शांति को भंग करने वालो को चिन्हित कर उनकी जानकारी पुलिस को दी जाये ताकि इन पर कार्यवाही की जा सके। उन्होने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि बिना सोचे समझे संदेश को फारवर्ड न करें। सभ्रान्तजनो अनुरोध किया कि नवयुवको को भी इस सम्बन्ध में जानकारी दी जाये।

महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, बेरिकेटिंग एवं कैमरों की व्यवस्था दुरूस्त रहे। उन्होने सभी अधिकारियों से मन्दिर प्रशासन के साथ बैठक करने के निर्देश दिये। मन्दिर मेें फिसलन से बचने के लिए मेट बिछवाने को कहा। प्रमुख मन्दिरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी उपस्थित रहें। आबकारी विभाग को निश्चित समय तक दुकानों को खोलने एवं बन्द करने, ओवर रेटिंग न हो तथा त्यौहारों के दृष्टिगत ज्वाइंट टीम बनाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। खाद्य सुरक्षा विभाग त्यौहारों के दृष्टिगत आमजनों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सके इसके लिए प्रवर्तन कार्यवाही में तेजी लाने के साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाया जाये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी आबकारी दुकानों पर कैमरे चालू रखने के निर्देश दिये। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाये रखने हेतु नगर निगम, एस0पी0 trafic को निर्देश दिये। लाउडस्पीकर में निर्धारित ध्वनि का ध्यान रखा जाये। इस सम्बन्ध में डी0जे0 संचालकों एवं होटलो तथा वैकन्टहाल के मालिकों के साथ संबंधित अधिकारियों को बैठक करने के लिए कहा ताकि अनावश्यक रूप से आमजनों को ट्रैफिक समस्या से रूबरू न होना पडे। शाकुम्भरी देवी मन्दिर में होने वाले होली मेला एवं नवरात्रि पर्व के अवसर पर साफ-सफाई बेेरिकेटिंग की व्यवस्था रखने को कहा। शाकुम्भरी मन्दिर में मुख्य चिकित्साधिकारी को एक एम्बुलेंस को भी परिसर में तैनात रखने के निर्देश दिये।

मनीष बंसल ने होलिका दहन की तैयारियों को लेकर समितियों से बात करने तथा स्थलों को निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इस तथ्य का भी ध्यान रखा जाये कि होलिका दहन स्थल ट्रासंफार्मर के आस-पास न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि त्योहारों को इस प्रकार से मनाया जाए कि किसी अन्य को असुविधा न हो। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेकर समय रहते व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर एस पी देहात सागर जैन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्टेªट कुलदीप सिंह, सभी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा राजेश जैन, महेन्द्र तनेजा, ब्रित चावला, दलजीत कोचर, सरफराज खां, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, आमिर खान, सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले