दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

अभाविप कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम

युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना ही उद्देश्य

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, January 20, 2026

Massive Tiranga Yatra program by ABVP workers

सुवेश, डी ए टी सुपौल ब्यूरो रिपोर्ट

देशभक्ति के नारों, हाथों में लहराते तिरंगे और अनुशासित पंक्तियों के साथ निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई सुपौल के तत्वावधान में जिला संयोजक राजेश कुमार के नेतृत्व में आज नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई।

तिरंगा यात्रा नगर के गांधी मैदान से लोहिया चौक स्टेशन चौक महावीर चौक होते हुए पुनः गांधीमैदान में समापन किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति नारों से पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत सह मंत्री शिवजी कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना तथा देश की एकता और संप्रभुता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। नगरवासियों ने भी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और इसे प्रेरणादायक बताया। यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सीनेट सदस्य भवेश झा, विभाग प्रमुख प्रोफेसर राम कुमार कर्ण, पूर्व कार्यकर्ता सुरेश कुमार सुमन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा कुमारी, दिव्या कुमारी, नगर सह मंत्री कुंदन कुमार, सचिन कुमार पंकज कुमार सतीश कुमार ,चंदन कुमार, रितिक कुमार, विजय कुमार, सरवन कुमार, रिंकू यादव मुख्य रूप से मौजूद थे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले