आलोक बादल, स्टेट कोऑर्डिनेटर बिहार
बिहार । किशनगंज में निगरानी विभाग ने एक राजस्व कर्मचारी को 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजदीप पासवान है, जो जमीन परिमार्जन के नाम पर पैसे मांग रहा था।
शिकायत और कार्रवाई
खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि राजदीप पासवान जमीन परिमार्जन के नाम पर 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर राजदीप पासवान को प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी और आगे की कार्रवाई
राजदीप पासवान के पास से 50-50 हजार के पांच बंडल बरामद किए गए हैं। निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को पटना ले जाने की तैयारी है। इस कार्रवाई से विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।







