दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

मां की ममता पर कलंक, झाड़ियो में पड़ी मिली नवजात बच्ची

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | अमृतपुर लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले या प्यार में अंधे होकर सामाजिक मर्यादाओं को तार तार करने वाले लोग क्या कुछ कर बैठे कुछ नहीं कहा जा सकता। परंतु मां की ममता को कलंकित करना उचित नहीं कहा जा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद | अमृतपुर लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले या प्यार में अंधे होकर सामाजिक मर्यादाओं को तार तार करने वाले लोग क्या कुछ कर बैठे कुछ नहीं कहा जा सकता। परंतु मां की ममता को कलंकित करना उचित नहीं कहा जा सकता। लेकिन एक ऐसा वाकया सामने आया जिसमें मानवता के साथ मां की ममता भी कलंकित हो गई।

भोर सुबह राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डबरी तिराहे पर एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में कपड़ों में लिपटी हुई झाड़ियो में पड़ी देखी गई। इसी गांव के रहने वाले वीरपाल अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो वह उस तरफ गए और उन्होंने वहां जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची वहां रो रही थी। उसके आसपास कोई नहीं था। उन्होंने उस बच्ची पर दया दिखाई।

उसे उठाया और अपने घर ले आए। क्योंकि उसके शरीर पर मिट्टी के अलावा चीटियां भी लिपटी हुई थी।जो उसे काट रहीं थीं। दयालु व्यक्ति ने थाना राजेपुर को सूचना भेजी। जहां से कार्यवाहक थाना अध्यक्ष कामता प्रसाद अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया और उस मासूम को स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में लेकर पहुंच गए। जहां मौजूद डॉक्टर प्रमित राजपूत ने बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वह इस मामले की गहराई से जांच करेंगे। अगर जानकारी हो जाती है तो फिर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले