प्रधान व सचिव की जोड़ी ने नवदिया ओरीलाल ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहाई - दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायताप्रधान व सचिव की जोड़ी ने नवदिया ओरीलाल ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहाई - दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता

भाकियू स्वराज की जनपद फर्रुखाबाद की टीम ने टिलिया सलेमपुर के नीचे गंगा तराई क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया भ्रमण

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद आज दिनांक 12/8/2025 को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में भाकियू स्वराज की जनपद फर्रुखाबाद की टीम ने टिलिया सलेमपुर के नीचे गंगा तराई क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण किया पीड़ित किसानों से उनकी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 10, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद आज दिनांक 12/8/2025 को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में भाकियू स्वराज की जनपद फर्रुखाबाद की टीम ने टिलिया सलेमपुर के नीचे गंगा तराई क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण किया पीड़ित किसानों से उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से मांग है कि बाढ़ पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाए किसानों की बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए, ढाईघाट शमसाबाद से लेकर बहबलपुर मिस्तनी तक बांध का निर्माण कराया जाए।सिंचाई विभाग फर्रुखाबाद के भ्रष्ट जेई को हटाया जाए और जिन किसानों की फसलें अभी बची हुई है उन्हें खाद यूरिया की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके लिए जनपद फर्रुखाबाद में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए जिससे किसानों को पर्याप्त खाद मिल सके। उपरोक्त वर्णित मांगों को जनहित में पूरा नहीं किया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन स्वराज जनपद फर्रुखाबाद में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस मौके पर प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना, जिला महामंत्री मंजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गंगवार, जिला सचिव रामवीर, मीडिया प्रभारी विनीत सक्सेना, महिपाल सिंह,अनुज सक्सेना, जसवंत आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले